फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truncated cartridge

सूने घर का ताला तोड़कर उड़ाए कारतूस

Wed, 03 May 2017 11:33 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 03 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truncated cartridge
panchkula police
चित्रकूट। बदमाशों ने प्राइवेट गनमैन के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवर व नगदी समेत आधा दर्जन से अधिक कारतूस पार कर दिए हैं। कारतूस गायब होने पर आशंका है कि इन्हें प्रयोग के लिए डकैतों के गैंग तक बदमाश न पहुंचा दें।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की घटना होने के बाद भी पुलिस विभाग का एक कर्मचारी तक इसकी जांच पड़ताल या पूछताछ करने नहीं पहुंचा है।
         मुख्यालय के शंकर बाजार गंगाजी रोड पर ब्रह्मचर्य कॉलेज के सामने की कालोनी निवासी बलबीर सिंह के घर में ताला तोड़कर चोरी हुई।
विज्ञापन


बिजली विभाग में प्राइवेट गनमैन बलवीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ 30 अप्रैल को निमंत्रण में गया था। घर में ताला बंद था। एक मई को लौटकर आए तो देखा कि गेट का ताला टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर कमरों में देखा तो कई बाक्स व अलमारी भी खुली पड़ी थी। उन्होेंने बताया कि पंाच हजार नगद ,चंादी की दो जोड़ी बिछिया, पायल के अलावा सात कारतूस गायब हैं।

   गृहस्वामी ने बताया कि वह दोनाली बंदूक तो साथ ले गए थे लेकिन कुछ कारतूस घर में ही छोड़ गए थे। अब इन कारतूसों का कहीं दुरुप्रयोग न हो। जिसकी सूचना कोतवाली में दी गई है लेकिन अभी तक कोई पुलिसकर्मी जानकारी लेने नहीं आया है।


इस मामले में कोतवाल साजिद अली खान ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। कारतूसों के गायब होने पर यह भी सवाल उठता है कि कहीं बदमाश यह सब डकैतों तक न पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed