{"_id":"594571724f1c1b6d628b4880","slug":"three-teams-reaching-the-jungle-in-search-of-dacoits","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों की तलाश में जंगल पहुंची तीन टीमें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों की तलाश में जंगल पहुंची तीन टीमें
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डकैतों की तलाश में शनिवार को पुलिस बल नागर से लेकर मारकुंडी व सकारौहा के जंगलों में घूमता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन्हीं जंगल के आसपास डाकू बबुली कोल गैंग की मौजूदगी पर कांबिंग की गई लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
चार दिनों से पुलिस व डाकू गैंग के बीच आंख मिचौली चल रही है। शनिवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी के अलावा एंटी डकैती टीम और मानिकपुर थाने की पुलिस फोर्स ने नागर, सकरौंहा, मारककंडी, डोडा कोलान, चमरौहा आदि गांव से जुडे़ जंगलों में डकैतों की तलाश की। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि इन्हीं क्षेत्रों के आसपास डकैत बबुली कोल गैंग की लोकेशन मिल रही थी लेकिन फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन