{"_id":"c958c06e765986e10f8b04bf35ac0fe4","slug":"theft-of-millions-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिनदहाड़े चोरों ने लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीश गंज में रविवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर से लाखों का माल उड़ा दिया। गृहस्वामी परिवार के साथ अपने दूसरे घर गया था। चोर लगभग दस लाख रुपए का सामान और जरूरी कागजात ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गृहस्वामी ने चोरों का सुराग देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जगदीश गंज निवासी भोला प्रसाद पुत्र कल्लू प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट कराई है। उसका कहना है कि वह सपरिवार दूसरे घर में चला गया था और चोरों ने घर सूना पाकर दिनदहाड़े लाखों का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
उनका दावा है कि लगभग दस लाख का माल चोरी गया है। भोला प्रसाद ने बताया कि शनिवार को वह अपना दूसरा मकान बनवाने के लिए सपरिवार संतोषी माता मंदिर के पास गए थे। दोपहर दो से तीन बजे के बीच किसी ने घर का सारा सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
चोरों ने पत्नी कुंतीदेवी, बहू आराधना, पुत्री माया के जेवरात और नगदी ले गए । चोरों ने सरकारी कागजात भी पार कर दिए। इसमें पासबुक, रिजल्ट कार्ड आदि भी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस चोरी का सुराग देगा उसे इनाम दिया जाएगा। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिली है, मुकदमा लिख लिया गया है। तफ्तीश जारी है।