फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The police intends to change the first incubator

पहले इनकांउटर की तैयारी फिर बदला पुलिस का इरादा

Tue, 09 May 2017 10:48 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 09 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
The police intends to change the first incubator
बवाल के बाद तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
भरतकूप(चित्रकूूट)। चौकी क्षेत्र समेत आस-पास के इलाकों में डाकू राजू ठाकुर गैंग की दहशत थी। इस कारण ग्रामीण कई बार बड़ी घटनाओं के बावजूद पुलिस शिकायत नहीं करते थे। ग्रामीणों की माने तो पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगा तो खुद ही फैसला करने की ठान ली।
विज्ञापन


जब उसे घेरकर ग्रामीणों ने मार दिया तो कई ग्रामीणों ने कानूनी विवाद से बचने के लिए पुलिस को शव हैंडओवर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को बचाने और अपनी वाहवाही के लिए इनकाउंटर करने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन


इस बीच डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने आपसी बातचीत के बाद तय किया कि साहसी ग्रामीणों को ही डाकू को मारने का श्रेय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

   सोमवार की रात को झूमते गाते बराती जब दुल्हन के द्वार की ओर बढ़ रहे थे तभी इनामी डाकू राजू ठाकुर गैंग ने धावा बोल कर रंग में भंग डालने का प्रयास किया।

यहां तक की दुल्हन के चचेरे भाई को गोली मार दी। बस यही से डाकू की उल्टी गिनती शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मिलकर उसे ऐसा धुना कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। डाकू सरगना के मारे जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमा भी दलबल के साथ पहुंचा। ग्रामीणों की माने तो पहले पुलिस ने इसे इनकांउटर दिखाने की तैयारी की। कुछ ग्रामीण अपने को बचाने के लिए पुलिस की हा में हा मिलाने लगे।


इसी बीच पहुंचे एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों का खूब हौसला बढ़ाया। लगभग दो घंटे के मंथन के बाद तय हुआ कि इसे पुलिस इंनकाउंटर नहीं बल्कि ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया जाएगा। डाकू को मार गिराने में ग्रामीणों के साथ पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed