{"_id":"5852dfb74f1c1b5c496499af","slug":"the-police-arrested-the-robber-gang-gauri","type":"story","status":"publish","title_hn":" गौरी गैंग के डाकू को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरी गैंग के डाकू को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में खड़ा पकड़ा गया डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य श्रीपाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग के डाकू श्रीपाल यादव को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से बंदूक व दो कारतूस समेत मोबाइल, रिचार्ज कूपन और खाद्य सामग्री बरामद की है। आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार पूरा गैंग भी मौजूद था लेकिन अन्य सभी भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पुलिस को डाकू गौरी यादव गैंग की जिले के सीमावर्ती मझगवां पडरिया जंगल में मौजूद होने की सूचना मिली। जिस पर सतना एसपी मिथलेश कुमार ने मझगवंा प्रभारी ओपी सिंह चोंगड़े और नयागांव थाना प्रभारी रितेश शर्मा के साथ घेराबंदी की।
पुलिस की घेराबंदी होते देख गैंग के अन्य सदस्य तो भाग निकले लेकिन रास्ते में खाद्य सामग्री लेकर जा रहा अर्जुनपुर बरौंधा मप्र निवासी श्रीपाल यादव पुत्र रामऔतार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक बंदूक और दो कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
सतना एसपी के अनुसार बाकी गैंग तो भागने में सफल रहा। पकड़े गए डाकू के पास मोबाइल, रिचार्ज कूपन और भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई है। पकड़े गए डाकू चित्रकूट व सतना जिले में कुल आठ मामलों में वांछित है। डाकू सरगना गौरी यादव का रिश्तेदार भी है।