{"_id":"576829564f1c1b3b30b47fcc","slug":"the-head-of-the-fourth-husband-of-50-thousand-robber-sought-by-gopa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति से डाकू गोप्पा ने मांगी 50 हजार की चौथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति से डाकू गोप्पा ने मांगी 50 हजार की चौथ
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकू गोप्पा ने गांव में कराए गए निर्माण कार्यों के बदले प्रधानपति से 50 हजार की चौथ मांगी है। भयभीत प्रधानपति ने थाने में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार, पहाड़ी थानाक्षेत्र के कलवारा खुर्द की प्रधान सुनीता देवी के पति रामसुमेर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम तीन बजे उसके मोबाइल पर डाकू गोप्पा ने फोन कर 50 हजार की मांग की।
विज्ञापन
न देने पर 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रधानपति की सूचना पर मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि चौथ मांगने वाला डाकू ही है अथवा कोई और है। गौरतलब है कि बीते साल भी डाकू गोप्पा ने इसी प्रधानपति से निर्माण कार्य के बदले चौथ की मांग की थी।
विज्ञापन