फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The condition of the captive after the muscular dilemma

पेशी के बाद बंदी की हालत बिगड़ी, मची अफरातफरी

Fri, 29 Jun 2018 10:58 PM IST
पेशी के बाद बंदी की हालत बिगड़ी, मची अफरातफरी
पेशी के बाद बंदी की हालत बिगड़ी, मची अफरातफरी Updated Fri, 29 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
The condition of the captive after the muscular dilemma
हालत - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। शुक्रवार बांदा जेल से पेशी पर आए बंदी की अदालत के सामने ही अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। वकीलों व पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन आधे घंटे तक कोई नहीं पहुंचा जिस पर पुलिस बंदी वाहन से ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही।
बांदा जेल से पुलिस गोखिया अतर्रा जिला बांदा निवासी विजय कुमार पुत्र श्यामलाल को न्यू एफटीसी कोर्ट में पेशी पर लाई थी। सुरक्षा में मौजूद एसआई अखिलेश अवस्थी ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद उसे अगली तारीख 18 जुलाई मिली। इसके बाद जैसे ही पुलिसकर्मी बाहर लेकर निकले वह नीचे गिर पड़ा और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद वकील व पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलाई लेकिन आधे घंटे तक वाहन नहीं पहुंचा। उधर बंदी अर्द्धमूर्छित हो गया। हालत बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने बंदी वाहन से ही अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

  जिला अस्पताल तक तगड़ी सुरक्षा के बीच बंदी को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। डा. डीके वर्मा ने बताया कि बंदी को पहले की बीमारी की वजह से अथवा गर्मी की वजह से चक्कर आया है। इलाज के बाद फिलहाल उसकी हालत अब सामान्य है। शाम को उसे सुरक्षाकर्मी बंदी वाहन से बांदा जेल लेकर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगेस्टर में बंद है विजय
चित्रकूट। गोखिया निवासी विजय पर पुलिस ने 2/3 गैंगेस्टर लगाया है। उस पर कोतवाली कर्वी में सन 2016 में रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद 2017 में उसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेजा है। तब से वह जेल में है।


स्वास्थ्य विभाग ने फिर दिखाई संवदेनहीनता
चित्रकूट। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। कई बार की तरह इस बार भी एंबुलेंस सेवा धड़ाम नजर आई। अधिवक्ता रूद्र प्रसाद मिश्रा व सीपी गुप्ता ने बताया कि बंदी की हालत बिगड़ने पर जब एंबुलेंस मांगी गई तो आधे घंटे तक कोई वाहन नहीं पहुंचा। सीएमओ से लेकर स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। जिससे संवेदनहीनता ही नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed