फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The ballast trucks loaded out of the house to get rid of the retired worker

गिट्टी लदे ट्रक ने घर के बाहर लेटे सेवानिवृत कर्मी को रौंदा

Tue, 13 Jun 2017 10:31 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 13 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
The ballast trucks loaded out of the house to get rid of the retired worker
ट्रक।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। सड़क किनारे खड़ा गिट्टी लदा ट्रक अचानक एक घर में घुस गया। जिससे घर के बाहर चारपाई में लेटे सेवानिवृत रेलवे कर्मी की चपेट में आने से मौत हो गई। घर में मौजूद अन्य सदस्य बाल-बाल बचे।
      जानकारी के  अनुसार रविवार की रात को भरतकूप से गिट्टी लादकर इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक चालक ने खनिज विभाग की रसीद कटवाने के लिए पथरौड़ी के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा किया। जब वह हाईवे पार कर चुंगी से रसीद कटवा रहा था तभी कुछ ढलान में खड़ा होने के कारण ट्रक स्वत: चल पड़ा और वहीं घर के बाहर सो रहे पथरौडी निवासी चुनवाद पुत्र नत्थ्ूा को रौंदता हुआ उसके घर में घुस गया। इस बीच पूरे घर में हाहाकार मच गया लेकिन ट्रक झोपड़ी से टकराकर फिर रूक गया। जिससे घर के अंदर मौजूद अन्य सदस्य बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

        घटना स्थल पर ट्रक की चपेट में आए चुनवाद को परिजनों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। पथरौड़ी के पास बिना चालक की मौजूदगी में ट्रक कैसे आगे बढ़ गया इसकी जानकारी की जा रही है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में घर के बाहर सोता था मृतक
चित्रकूट। मृतक चुनबाद रेलवे का सेवानिवृत कर्मचारी था। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में आए दिन विद्युत कटौती के कारण वह घर के बाहर चारपाई में ही सोता था। किसी को तनिक भी एहसास नहीं था कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक भी उसके लिए काल बन जाएगा। मृतक के पांच पुत्र दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed