{"_id":"5772c9ab4f1c1be92979abc3","slug":"the-assault-on-the-young-woman-s-family-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने किया हमला
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में घटना की जानकारी देते घायल पिता-पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजनों ने उसकी ससुराल में हमला बोल दिया। घर में घुसकर उसके पति को लाठियों से पीटा। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके ससुर को भी पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले वालों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घायल पिता-पुत्र ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी गंगा प्रसाद ने मानिकपुर निवासी युवती से करीब छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजनों को उसका प्रेम विवाह करना नागवार गुजरा। इसी के चलते उसके घरवालों ने हमला बोल दिया। गंगा के अनुसार सोमवार की रात उसकी पत्नी के परिवार के आधा दर्जन लोग लाठी, डंडा व लोहे की सरिया लेकर घर में घुस आए और पत्नी को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर उसे बचाने आए उसके पिता नन्हू को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इस दौरान चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मक्खन, रवि, शर्पित निवासी मानिकपुर, प्रकाश व छोटेलाल निवासी माराचंद्रा और प्रमोद कुमार निवासी सीतापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।