फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stationery store and stolen cash

स्टेशनरी की दुकान नगदी और सामान चोरी

Sat, 13 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 13 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Stationery store and stolen cash
दुकान में चोरी की जानकारी पुलिस को देता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। शहर में पुलिस चोरियां रोकने में नाकाम है। दूसरे दिन भी चोरों ने स्टेशनरी की दुकान को निशाना बनाया। छत की टीन काटकर घुसे चोर नगदी व सामग्री उठा ले गए। मालूम हो कि गुरुवार की रात को शंकर बाजार की एक मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। एक माह के अंदर शहर में यह चोरी की पांचवीं घटना है। शहर के पुरानी बाजार चौक के पास स्थित अपनी दुकान पर सुशील अग्रवाल सुबह पहुंचे।  दुकान का ताला खोलकर अंदर गए तो छत की टीन कटी थी। दुकान की सामग्री भी इधर उधर पड़ी थी। उन्होंने पड़ोसी दुकानदारों को चोरी के बारे में बताया। इस पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। बाद में दुकानदार ने पुलिस सूचना दी। मौके पर कोतवाल सत्यपाल सिंह मय फोर्स पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि चोर बाक्स में रखे लगभग चार हजार नगदी व दुकान की कुछ अन्य सामग्री ले गए हैं। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सराफा, मिठाई, पेंट, इलेक्ट्रिानिक्स व मोबाइल की दुकान के बाद अब स्टेशनरी की दुकान में भी चोर छत के रास्ते ही दुकान के अंदर पहुंचे और चोरी कर भाग निकले। एसपी केके चौधरी का भी मानना है कि यह सारी चोरियां एक ही गैंग के युवक कर रहे हैं। पुलिस को सक्रिय किया गया है, जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन


घर में सेंध लगाकर हजारों की चोरी
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी बसंता पुत्र रामचरन ने बताया कि उसका परिवार शुक्रवार को एक रिश्तेदार के घर निमंत्रण पर गया था। देर रात को घर लौटने पर पता चला कि चोरी हुई है। घर के पिछवाड़े सेंध लगाकर चोरों ने कमरे के बाक्स में रखे सोने चांदी के जेवर कुल लगभग 25 हजार की सामग्री ले भागे हैं। शनिवार की सुबह घर के पिछवाड़े खाली बाक्स पड़ा मिला है। कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


स्कूल में ताला तोड़कर चोरी
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नहरा के कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने दो साइकिल, तीन कुर्सी व मिड डे मील की सामग्री पार कर दी। शनिवार को नियमित समय पर विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक शिवशंकर सिंह ने ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी थाने व बीएसए कार्यालय को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed