{"_id":"5a4fa7984f1c1b0a788b6cf3","slug":"sleeping-police-steal-at-five-places-in-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोती रही पुलिस, एक रात में पांच स्थानों पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती रही पुलिस, एक रात में पांच स्थानों पर चोरी
चित्रकूट
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
चौकी मार्ग पर रेडीमेड की दुकान पर चोरी की जानकारी के बाद एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। मुख्यालय के साथ ही चोरों का भय अब कस्बों में भी होने लगा है। भरतकूप कस्बे में तो पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूर एक रात मेें तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल पार कर दिया। मानिकपुर कस्बे में भी दो स्थानों पर चोरी का असफल प्रयास किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात भरतकूप चौकी मार्ग पर स्थित अरविंद गुप्ता की रेडीमेड की दुकान की शटर काटकर चोरों ने साढे़ 13 हजार नगदी व लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे अरविंद ने दुकान की हालत देख पुलिस सूचना दी।
इसके अलावा कस्बे में चुन्नू गुप्ता और मुकेश गुप्ता के पान चाय की गुमटी का ताला तोड़ा गया। इन दुकानोें से चोर लगभग दस हजार का माल पार कर दिया। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी देकर चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। यह भी बताया कि कस्बे में रात को कहीं पुलिस गश्त नहीं होती है जिससे आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मानिकपुर में भी दो स्थानों पर चोरों ने गोदाम की खिडकी तोडकर चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।