फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Seven villagers were half dead outlaw gang Bbuli Cole

डाकू बबुली कोल गैंग ने सात ग्रामीणों को अधमरा किया

Fri, 30 Dec 2016 11:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 30 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven villagers were half dead outlaw gang Bbuli Cole
मानिकपुर सीएचसी में भर्ती घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सवा पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने जंगल में लकड़ी और घास काटने गए सात ग्रामीणों को मारपीटकर अधमरा कर दिया। डाकू गैंग ने ग्रामीणों को जंगल न आने के लिए कहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया था। वहीं घायल ग्रामीण जंगल में ही दो घंटे तक पड़े रहे। जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ने घायलों से घटना की जानकारी ली। घायल की तहरीर पर डाकू गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मारकुंडी थाना क्षेत्र के  छेरिहाखुर्द गांव के एक दर्जन से अधिक निवासी गुरुवार की शाम को कुल्हाड़ी, हंसिया व लाठी लेकर परासिन के जंगल में घास व लकड़ी काटने गए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ दो बैलगाड़ी भी थी। आधे ग्रामीण बैलगाड़ी में घास व लकड़ी लेकर लौट आए लेकिन आधे वहीं रुक गए और काफी देर बाद सिर पर लकड़ी व घास के बचे गठ्ठर लेकर पैदल गांव की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजेश यादव पुत्र नत्थू ने बताया कि पहले तीन असलहाधारी मिले और पूछताछ कर जाने दिया। इसके बाद पहाड़ के नीचे लगभग 8-10 लोगाें का गैंग मिला और जंगल न आने की बात कहने लगे।

ग्रामीणों ने विरोध किया तो डाकूओं ने लाठी व असलहों की बटों से सबको बारी बारी से पीटा। पिटे ग्रामीणों में राजेश के अलावा प्रकाश पुत्र शिवप्रसाद, ज्ञानीउर्फ गयासी पुत्र रामचंद्र, कामता पुत्र चुन्नू, छेदीलाल पुत्र इंद्रपाल, सुरेश पुत्र दादू और राजेश पुत्र चुनवाद को अधमरा कर डाकू गैंग पहाड़ में चढ़कर भाग गया।

उधर अंधेरा होने तक ग्रामीणों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच एक चरवाहे ने बताया कि डाकूओें ने कई ग्रामीणों को पीटा है। भयवश वह भाग कर गांव आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस सूचना दी।



थानाध्यक्ष रामआसरे सिंह ने मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचकर घायलों को प्राइवेट वाहन से लाकर सीएचसी में भर्ती कराया। देर रात को मौके पर पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह, अपरएसपी अशोक कुमार, सीओ कुलभूषण व सीओ महेंद्र शुक्ला भी पहुंचे। अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। एसपी ने बताया कि डाकू बबुली कोल गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed