फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Principal and two went on a rampage in the bank

प्रधानपति समेत दो ने बैंक में मचाया उत्पात

Tue, 15 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Tue, 15 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Principal and two went on a rampage in the bank
हंगामा, प्रतीकात्‍मक
नोट बंदी के दौरान रुपये निकालने आए युवकों ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक पहाड़ी  मेें  तोड़फोड़ कर बैंक में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में शाखा प्रबंधक जेपी राठौर की तहरीर पर प्रधान समेत दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

 डीएम मोनिका रानी ने इस मामले को संज्ञान लेकर कहा कि किसी भी बैंक कर्मी को इस समय बेवजह परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 मंगलवार को दोपहर दो बजे ओरा गांव के प्रधान छोटे लाल पुत्र सुखनंदन व  पप्पू पुत्र रमेश चंद्र गौतम अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शराब के नशे में आए और चालीस हजार रुपये निकालने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शाखा प्रबंधक ने बताया कि क्लर्क ने  कहा कि सरकार के नियम के आधार पर केवल चार हजार रुपये ही दिए जाएंगे। जिसे लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद प्रधान समेत उसके साथियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और बैंक में रखा काउंटर को तोड़ दिया। जाते जाते जान से मारने की धमकी दी है।

 

इसके पूर्व भी इन लोगों ने अभ्रदता की थी। जिसको लेकर पहाड़ी थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संत शरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें प्रधान को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed