फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant woman killed by fire

आग से झुलसी गर्भवती महिला की मौत

Sat, 14 Oct 2017 09:48 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 14 Oct 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman killed by fire
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे मृतका के परिजन। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। ससुराल में संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज की खातिर जलाकर मारने का आरोप लगाया और थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं ससुराल पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है।

जानकारी के अनुसार हनुमानजी का टोली राजापुर निवासी किशोरी लाल की पुत्री प्रीति देवी (20) का विवाह 29 अप्रैल 2017 को बढ़ाइनटोला राजापुर निवासी अजय के साथ हुआ था। आठ अक्टूबर को ससुराल में ही अज्ञात कारण के चलते प्रीती आग से झुलस गई। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर किया था। उसकी मां कुनिया देवी ने बताया कि इलाज के दौरान ही ससुरालीजन प्रीती को गुरुवार को राजापुर ले आए जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराया।
विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री गर्भवती थी। शादी के बाद से उसे दहेज की खातिर मारा पीटा जाता था। आठ अक्टूबर को भी उसकी पिटाई कर आग से जलाया गया है। जिसमें अजय समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर आरोपी पति अजय ने पिटाई के आरोप को गलत बताया। उसने कहा कि खाना बनाते समय अचानक पत्नी प्रीति जल गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की पहले जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed