{"_id":"5925b5944f1c1b904253620d","slug":"police-absent-from-tibet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से बेखौफ फिर टिकिरिया पहुंचा बबुली गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से बेखौफ फिर टिकिरिया पहुंचा बबुली गैंग
Updated Wed, 24 May 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।
बबुली कोल गैंग को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मंगलवार को दो घंटे तक पुलिस से आमने-सामने मुठभेड़ के बाद भी गैंग पर कोई असर नहीं पड़ा। बुधवार को डाकू एक बार फिर टिकिरिया की तरफ दहशत फैलाने आए। एंटी डकैती टीम के वहां पहुंचने के पहले ही गैंग भाग निकला।
मंगवार को हुए पूरे घटनाक्रम में पुलिस अधीक्षक ने मारकुंडी थानाध्यक्ष को हटाकर पुलिस लाइन से संबद्ध कराया है। उनके स्थान पर एंटी डकैती टीम प्रभारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
मंगलवार को डाकूबबुली कोल गैंग ने टिकरिया की कॉलोनी, इटवां रोड और रेलवे स्टेशन पर दहशत फैलाई थी। इसी दौरान पुलिस से दो घंटे तक सीधी मुठभेड़ भी की थी लेकिन जिंदा भागने में सफल रहा था। देर रात तक पुलिस जंगलों के आसपास कांबिंग करती रही।
विज्ञापन
बुधवार को जैसे ही पुलिस थाने की ओर लौटी तो फिर डाकू गैंग टिकरिया की ओर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को तड़के ही आधा दर्जन डाकू असलहे लेकर कॉलोनी की ओर आए लेकिन आधे रास्ते से ही लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार उसी समय एंटी डकैती टीम भी कॉलोनी के पास तक आ चुकी थी जिस कारण गैंग उल्टे पैर भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि मारकुंडी थानाध्यक्ष स्वामी नाथ को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। दरअसल, डकैतों से निपटने के लिए कुछ तेजतर्रार थानाध्यक्षों को इन थानों में रखा जाएगा। उनके स्थान पर एंटी डकैती टीम के प्रभारी साजिद खान को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
डकैतों के फिर से मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया था कि डाकू गैंग फिर से कॉलोनी की ओर आ रहा था लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
इनसेट
डाकू लवलेश के घर पुलिस का छापा
चित्रकूट। पुलिस डकैतों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। बुधवार को बहिलपुरवा थानाध्यक्ष जगदेव प्रसाद ने हमराहियों के साथ डाकू बबुली कोल गैंग के दाहिने हाथ लवलेश कोल के घर घाटाकोलान स्थित घर में छापा मारा। पुलिस के अनुसार आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई।
उसके घर में कोई नहीं मिला। पूरे घर की तलाशी ली गई और गांव में संदेश दिया गया है कि डाकू के आने की सूचना पुलिस को दें और कोई संरक्षण न दे अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।