फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Missing teenager's body found, murder suspected

लापता किशोर का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found, murder suspected
पूछताछ करतीं पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन महीने पहले गायब हुए किशोर का शव पुरवा में एक घर की अटारी पर मिला। परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी इसे हत्या मानकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 थानाक्षेत्र के सालिगपुर निवासी किसान विनय पांडेय का पुत्र अनिल कुमार (14) 15 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे घर से खेत की ओर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह रात भर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मगर कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी स्विच आफ था। 16 अप्रैल को पहाड़ी थाने में परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन महीना बाद रविवार की सुबह गांव के रज्जन गौतम का पुत्र भोले पुरवा आया और टूटे घर का छप्पर बनवाना शुरू किया। इसी दौरान घर के अंदर अटारी पर एक शव देखकर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


शव काफी पुराना और शरीर का ज्यादातर अंग गल चुका था। काफी देर बाद विनय पांडेय ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त अपने पुत्र अनिल के रूप में की। जेब से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ। परिजनों ने हत्याकर शव छिपाने का संदेह जताया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस इसे हत्या ही मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान का पुत्र अनिल दो भाइयों में छोटा था। वह कक्षा आठ का छात्र था। तीन माह से उसके गायब होने पर भी परिजनों को उसके जिंदा होने की उम्मीद थी। रविवार को उसका शव मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सालिगपुर के जिस पुरवा में शव मिला है, वहां जनार्दन गौतम घर बनाकर रहते थे। तीन साल पहले बीमारी से उनकी मौत के बाद उनके दोनों पुत्र दिनेश और रज्जन गांव वाले घर में रहने लगे। पुरवा कोई नहीं जाता था। दो साल से दोनों भाइयों का परिवार सूरत में रहने लगा। शनिवार को रज्जन का पुत्र आया तो वह छत पर छप्पर लगवाने गया फिर यह राज खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed