फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   misdeed with woman in chitrakoot up

चित्रकूट: महिला को घर से घसीटकर खेतों में ले गया युवक, साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Mar 2021 05:15 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Mar 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
misdeed with woman in chitrakoot up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक मुख्य आरोपी है जबकि चार अन्य पर सहयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि गांव का उदय यादव 5 मार्च की रात अपने चार साथियों के साथ घर पहुंचा। अकेला पाकर जबरन घर से घसीटकर खेतों की ओर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन यानी 6 मार्च को पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता किसी तरह मंगलवार को थाने पहुंची। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी उदय यादव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। साथ ही सहयोग करने पर चार अन्य पर भी मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed