फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Looking at the police using blood mark

खून के निशान के सहारे पुलिस कर रही तलाश

Fri, 25 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 25 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Looking at the police using blood mark
भौंटी के पास पड़ा खून। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मानिकपुर के औदर जंगल में डकैतों की तलाश के लिए एडीजी और डीआईजी ने डेरा डाल रखा है। दस्यु गैंग से मुठभेड़ के दौरान डाकू लवलेश कोल और अन्य डाकुओं के घायल होने का पुलिस को सबूत मिल गया। खून के निशान के सहारे पुलिस टीम ने घने जंगल में डकैतों की तलाश शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि बगदरा नदी पार कर डकैत घायल साथियों के साथ नागर जंगल पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरगना बबुली के खास डकैत लवलेश को गोली लगी है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। यहां तक कि उसके मरने और अंतिम संस्कार करने की तैयारी की सूचना है। पुलिस की तगड़ी नाकेबंदी के कारण कोई भी डाकू मदद के लिए जंगल से बाहर नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


मानिकपुर के औदर जंगल के पास निही गांव में नानी की मौत की सूचना पर डाकू बबुली कोल पूरे गैंग के साथ बुधवार की रात पहुंचा था। गुरुवार तड़के गांव के बाहर जंगल से सटे इलाके में बनी फारेस्ट विभाग की बंद रहने वाली चौकी के इर्दगिर्द डाकू मौजूद रहे। डकैतों से मुठभेड़ में दरोगा जेपी सिंह शहीद हो गए, जबकि दूसरे दरोगा घायल हो गए। बताया जाता है कि कई डाकुओं को भी गोली लगी है। इसमें गैंग का दाहिना हाथ लवलेश कोल प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद वहां से भागते समय पूरे रास्ते में कई जगह खून के निशान हैं। बताया जाता है कि लगभग 50 मीटर दूर एक भौंटी पर घायल लवलेश और अन्य ने छिपकर गैंग के अन्य सदस्यों को गोली लगने की सूचना मोबाइल से दी थी। पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिये उस स्थान तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले डाकू घायलों को लेकर भाग निकले।


डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी का भी कहना है कि गोली लगने से लवलेश की मौत होने की अटकलें है। कई अन्य घायल हैं। मुठभेड़ स्थल से जंगल के रास्ते कई स्थानों पर खून के निशान मिले हैं। इसी आधार पर तलाश जारी है। संभावना है गैंग बगदरा नदी पार कर नागर के जंगल की ओर जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed