फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kuldeep refuses to talk about killing killer

कुलदीप ने सुपारी देकर हत्या कराने की बात से किया इनकार

Wed, 26 Dec 2018 11:20 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव कुलदीप ने सुपारी देकर हत्या कराने की बात से किया इनकार
कुलदीप ने सुपारी देकर हत्या कराने की बात से किया इनकार Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Wed, 26 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep refuses to talk about killing killer
parijan - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
चित्रकूट। सराफा व्यापारी की हत्या मामले में बुधवार को मृतक के परिजनों ने कोतवाली में जांच अधिकारी से लेकर कोतवाल से बातचीत की। सभी ने आरोपियों को जल्द जेल भेजकर शस्त्र लाइसेंस की मांग की। वहीं इस मामले में पकड़े गए नामजद आरोपी मृतक के रिश्तेदार कुलदीप ने सुपारी देकर हत्या कराने की बात को सिरे से नकारा है। पुलिस आपसी रंजिश के अलावा टिटिहरा के एक व्यक्ति का नाम आने पर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि इसके दबोचे जाने से हत्याकांड का खुलासा होगा।
  सोमवार को शहर के श्ंाकरगंज में घर जा रहे सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या मामले में मृतक के घर सांत्वना देने को आने वालों का तांता लगा रहा। मृतक के परिजनों ने बुधवार को कोतवाली जाकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली और जांच अधिकारी को कई अन्य तथ्य भी बताए। मृतक की मां चंदा देवी व भाई हरिशचंद्र ने कहा कि उसके परिवार के ही कुछ लोग उनकी हत्या कराने की साजिश कर रहे थे। उधर नामजद होने  के बाद पकड़े गए आरोपी  कुलदीप सोनी व उसके परिजनों ने बताया कि इस हत्याकांड में उनका कतई हाथ नहीं है। पारिवारिक विवाद जरूर है लेकिन किसी को सुपारी देकर हत्या नहीं कराई है। जिसकी जांच में सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


कहीं लेनदेन का मामला तो नहीं
चित्रकूट। इस मामले की गुत्थी उलझने भी लगी है। पुलिस पूरे मामले में एक नया प्वाइंट दुकानदार का किसी से बड़ा लेनदेन को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि अक्सर सराफा की दुकान में कुछ गड़बड़ी भी होती है लेकिन अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जो भी हत्यारे हैं उन्हें जेल भेजकर कडी सजा दिलाई जाएगी। मृतक के परिजनों को पुलिस न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयभीत हैं सिंह बंधु
चित्रकूट। हत्याकांड में एक हत्यारोपी को तमंचा समेत दबोचने वाले शंकर बाजार निवासी सुशील कुमार सिंह व उनके  भाई प्रवीण सिंह ने बताया कि उन्हें हर पल खतरा लगता है। मोहल्ले में हत्याकांड के बाद से पुलिस गश्त सिर्फ दिखावटी हो रही है। हत्या के दिन भी यूपी 100 नहीं पहुंची और अब भी बस एक चक्कर लगाकर वाहन निकल जाता है। जिस कारण मृतक छोटेलाल सोनी को ई रिक्शा पर अस्पताल ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed