फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jethani gave birth after a fight in Chitrakoot, Devarani ate poison

चित्रकूट में झगड़े के बाद जेठानी ने जान दी, देवरानी ने जहर खाया

Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव चित्रकूट में झगड़े के बाद जेठानी ने जान दी, देवरानी ने जहर खाया
चित्रकूट में झगड़े के बाद जेठानी ने जान दी, देवरानी ने जहर खाया Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jethani gave birth after a fight in Chitrakoot, Devarani ate poison
s - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया/भौंरी। घरेलू बातों को लेकर जेठानी-देवरानी में विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध जेठानी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। यह देखकर डरी देवरानी ने भी जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है।
बहिलपुरवां थाना क्षेत्र के ऐचवारा गांव निवासी पेंटर पवन कुमार की पत्नी देवरानी सीमा का किसी बात को लेकर शिक्षक कैलाश की पत्नी जेठानी नीलम से विवाद हो गया। नौबत एक दूसरे को मारने-पीटने तक की आ गई। घटना के दौरान घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। विवाद से क्षुब्ध नीलम ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटका देख सीमा ने जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे तो दोनों की हालत देख सन्न रह गए। नीलम को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी उधर सीमा की हालत देख परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफ र कर दिया। परिजन उसे बाहर न ले जाकर शहर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। मृतका नीलम का पति बिहार में संविदा में शिक्षक पद पर कार्यरत है। दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन


इसी क्रम में पहाड़ी में अज्ञात कारणों के चलते पहाड़ी थाना क्षेत्र के पटियाजब्ती गांव की हीरा (18) पुत्री रामलाल ने फ ांसी लगा लिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। मां कमली देवी ने बताया कि छह भाई व दो बहन में वह सातवें नंबर की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed