{"_id":"597f6a504f1c1b54728b4698","slug":"in-the-doda-jungle-surrounded-by-robber-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा जंगल में डाकू बबुली गैंग को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोडा जंगल में डाकू बबुली गैंग को घेरा
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
डाकू बबुली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहृत सपा नेता और रेलवे गेटमैन को सकुशल छुुड़ाने के लिए पुलिस बल सर्विलांस के जरिये डाकू बबुली कोल गैंग के ठिकाने के पास तक पहुंच गया है, लेकिन घनघोर जंगल होने के कारण सफलता नहीं मिली है। पुलिस का दावा है कि गैंग डोडा के पास मौजूद है। उसकी घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह और अपर एसपी बलवंत चौधरी ने अलग-अलग टीमें बनाकर मानिकपुर के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। मध्यप्रदेश सतना की आरपीएफ टीम भी जंगल में रेलकर्मी को सकुशल छुड़ाने के लिए मौजूद है।
विज्ञापन
अपहृतों के घर दो बार फोन करने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिये डकैतों के ठिकाने तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार गैंग की लोकेशन डोडा जंगल में मिलने पर उसकी घेराबंदी की जा रही है। दोनोें अपहृत डाकुओं की गिरफ्त में हैं, इस कारण पुलिस एहतियात बरत रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन