फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Half-a-dozen crushers raided, stopping operations

आधा दर्जन क्रेशर में छापा पड़ा, संचालन पर रोक

Wed, 29 Mar 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट Updated Wed, 29 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Half-a-dozen crushers raided, stopping operations
क्रेशर मिल में छापेमारी कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारीगण। - फोटो : amarujala
भरतकूप(चित्रकूट)। पहाड़ों के पत्थर से गिट्टी बनाने वाले क्रेशर मिलों पर पर्यावरण संरक्षण के नियम पूरे न करने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को बांदा प्रदूषण नियंत्रण टीम के साथ जिले के अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन क्रेेशर मिलों में मानक पूरे न होने पर संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


 भरतकूप क्षेत्र के क्रेशर से लेकर पहाड़ों में पत्थर तोड़ान के लिए पर्यावरण विभाग से एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य होता है। लगातार क्रेेशर मिलों में इन मानकों की अनदेखी की शिकायत होती रही है। इसी आधार पर बुधवार की देर शाम को बांदा प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान चित्रकूट ग्रेनाइट, राज स्टोन मिल, खान स्टोन मिल, गंगा स्टोन मिल, सिसौदिया स्टोन मिल और मत्गयेंद्रनाथ स्टोन मिल में मानक पूरे न होने पर इनका संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इन सभी क्रेशर मिल मालिकों को पहले ही प्रदुषण रोकने के मानक पूरे करने की नोटिस दी गई थी। उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार क्रेशर मिल मुख्य मार्ग से निश्चित दूरी पर हो। परिसर में पेड़ पौधे लगे हों।


पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो, धूल निस्तारण की व्यवस्था हो और चारों तरफ से बाउंड्रीवाल हो ताकि धूल ज्यादा बाहर न जाने पाए। इस मौके पर सदर एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ राजेश तिवारी व भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed