{"_id":"5abd1c3b4f1c1ba8618b45bc","slug":"goddess-worshiped-hidden-hooded-bubuli-cole","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी उपासना कर छिप गया डाकू बबुली कोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी उपासना कर छिप गया डाकू बबुली कोल
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बबुली कोल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग नवरात्र पर देवी पूजन कर चला गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गैंग अक्सर देवी मंदिरों में पूजन के लिए जाते हैं। इनको घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार डाकू बबुली कोल के साथ डाकू लवलेश कोल व आधा दर्जन साथियों ने रविवार को पहले अष्टमी की पूजा मानिकपुर थानाक्षेत्र निही के जंगल के पास बने देवी मंदिर में की। देर रात को दस्यु उन्मूलन व एंटी डकैती टीम को इसकी भनक लगी तो पूरी फोर्स जंगल पहुंची लेकिन तब तक गैंग भाग चुका था। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद सोमवार को इसी गैंग ने मारकुंडी थानाक्षेत्र के भवानीखेर जंगल में बने एक देवी मंदिर में नवमी की पूजा की। पुलिस तंत्र को इसकी भी भनक लगी लेकिन यहां भी देर से ही टीम पहुंच पाई। एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत सिंह ने बताया कि बचा गैंग इन दिनों पूजा पाठ ज्यादा कर रहा है।
पुलिस टीमें लगातार बचे डकैतों को मार गिराने के लिए कांबिंग कर रही है। डकैतों के पास से मुठभेड़ के दौरान मिली सामग्री से भी यह स्पष्ट है कि डकैत देवी उपासक हैं और नवरात्र में इनके मंदिरों तक पहुंचने की संभावना थी। पुलिस ने घेराबंदी की तैयारी भी की थी लेकिन सूचना कुछ देरी से मिलने पर सफलता नहीं मिली।