फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Giving credit to the shopper, beaten on three reports

उधारी न देने पर दुकानदार को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Giving credit to the shopper, beaten on three reports
घटना की जानकारी देता दुकानदार जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

दुकान में उधार सिगरेट न देने पर तीन युवकों ने दुकानदार को जमकर पीटा। साथ ही भागते समय आरोपी घर समेत दुकान में आग लगाने की धमकी दे गए। पिटे दुकानदार ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव के तीन युवक आए और सिगरेट मांगी। पैसा मांगने पर तीनों ने जबरन सिगरेट छीन ली और गालियां देने लगे। विरोध करने पर तानों ने दुकानदार की पिटाई कर दा और घर व दुकान में आग लगाने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि एक अगस्त को भी आरोपियों ने उसके पिता सुखदेव को भी बेवजह गालियां देकर धमकी दी थी। बुधवार को दुकानदार ने पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय कालूपुर आकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि भानू, मोनू व विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व मंत्री ने घटना की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed