{"_id":"b718488b15d402194641d51c11ec1e1a","slug":"four-bike-thief-arrested-two-bikes-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर भट्ट में किशोरी की हत्या के आरोपी को पुलिस
विज्ञापन
अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने गुरुवार को पत्रकारों के सामने पेश किया।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने चार बाइक चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से दो बाइक बरामद की गई हैं। गौरतलब है कि 16 दिसंबर की शाम रानीपुर भट्ट चौकी सीतापुर में रवीना उर्फ मंजू पुत्री जीवनलाल की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी।
एसपी ने बताया कि गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक ध्रुव सिंह और सीतापुर चौकी प्रभारी मधुसूदन मिश्रा ने आरोपी अर्जुन यादव पुत्र देवदत्त को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि इसकी निशानदेही में आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। उधर, एसपी ने बताया कि बलदाऊगंज कर्वी से चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से दो बाइक बरामद की गई हैं।
इनके नाम विष्णु उर्फ छोटू यादव निवासी कंधवनिया, विनोद विश्वकर्मा पुत्र कामतानाथ निवासी ब्यूर, सोएब पुत्र मो. हर्रम खां निवासी कछारपुरवा, जैद खां पुत्र जलालुद्दीन निवासी सलादा थाना पैलानी बांदा बताए गए हैं।
बताया कि इनको उप निरीक्षक मनोज कुमार और सुरेश सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से जो बाइक बरामद हुई हैं, उनमें से एक कर्वी तहसील परिसर से और दूसरी चौखंडी कीटगंज इलाहाबाद से चोरी की गई थी। उन्होंने इसके लिए पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।