{"_id":"6ae319a8208095451f09670c","slug":"orai-three-cunning-individuals-arrested-for-swindling-people-under-the-pretext-of-marriage-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरई: शादी का झांसा देकर करते थे ठगी, तीन शातिर को गिरफ्तार, 13 सिम और सात एटीएम बरामद, ये सामान भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: शादी का झांसा देकर करते थे ठगी, तीन शातिर को गिरफ्तार, 13 सिम और सात एटीएम बरामद, ये सामान भी मिला
Thu, 29 Oct 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:32 PM IST
सार
Orai News: उरई की साइबर थाना पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देने वाले और इलाज के बहाने युवतियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मंगल सिंह वांछित है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में साइबर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवतियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी डॉट कॉम और जीवनसाथी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवतियों को विश्वास में लेते थे। इसके बाद परिवार में गंभीर बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के नाम पर रुपये मंगवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, डॉक्टरों के पर्चे, आधार कार्ड और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि आरोपी मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर युवतियों से संपर्क करते थे। कुछ दिन बातचीत करने के बाद अपनी मां, पिता या परिवार के किसी सदस्य की गंभीर बीमारी बताकर इलाज के लिए रुपये मांगते थे। विश्वास जीतने के लिए डॉक्टरों के पर्चे भी भेजते थे। इसके बाद सीएससी और मोबाइल शॉप से क्यूआर कोड लेकर रुपये मंगवाते थे। रकम वापस मांगने पर पीड़िताओं के नंबर ब्लॉक कर संपर्क तोड़ देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से जुड़े मोबाइल नंबरों के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर पांच शिकायतें दूसरे जिलों और राज्यों से भी दर्ज मिली हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ये सामान हुआ है बरामद
गिरोह के खिलाफ झांसी, जालौन और दतिया में दर्ज मुकदमों की जानकारी भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र का उमाकांत पटेल, उरई कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी रविकांत यादव और उरई के उमरारखेड़ा निवासी कौशल किशोर उर्फ विक्की चौरसिया शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल, 13 सिम कार्ड, सात एटीएम कार्ड, दो रबर की मोहर, स्टांप पैड, डॉक्टरों के खाली पर्चे, दो आधार कार्ड, एक बैग और मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। मामले में उसरगांव निवासी मंगल सिंह को वांछित बताया गया है।