फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Fake pan masala factory caught

नकली पान मसाला की फैक्ट्री पकड़ी

Sat, 19 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 19 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fake pan masala factory caught
अवैध फैक्ट्री के माल के साथ आरोपी और मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने तुलसी इंटर कॉलेज के सामने स्थित घर में छापा मारकर नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया, जबकि कई अन्य भाग गये। लगभग 15 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। बताया जाता है कि यह गोरखधंधा कई साल से चल रहा था।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने टीम के साथ गुड़मंडी के पास तुलसी इंटर कालेज गेट के सामने स्थित विपिन कुमार अग्रहरि पुत्र रामेश्वर प्रसाद के आवास पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग गए, लेकिन मुख्य आरोपी विपिन को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान उसके घर में नामी कंपनी का नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री मिली। पुलिस ने चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों में नकली पान मसाला (450 पैकेट), पैकिंग मशीन, कटर मशीन, रैपर और कच्चा माल बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि कई साल से नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। इस काम में कई लोग लगे हैं। उन्होंने बताया कि भागे लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ ट्रेड मार्क और कापी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि वह नकली माल को बाजार में असली बताकर ही बेचता था। टीम में उप निरीक्षक  प्रभात कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्रा भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed