{"_id":"590621454f1c1bcd3a441747","slug":"dump-owner-killed-by-roadways-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से ढाबा मालिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से ढाबा मालिक की मौत
चित्रकूट
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार व अन्य आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। इलाहाबाद से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस ने हाईवे किनारे खड़े ढाबा मालिक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बस लेकर चालक कुछ दूर भागा लेकिन फिर बस खड़ी कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर यात्रियों को अन्य साधन से आगे रवाना किया।
शनिवार की देर रात को बेड़ीपुलिया स्थित मेहमान ढाबा का मालिक रामलखन राजपूत(50) निवासी अहमदगंज ढाबा बंद कर सड़क पार करने को सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच इलाहाबाद से बांदा की ओर जा रही बांदा डिपो की बस आई और उसे टक्कर मार दी। जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा। यह देखकर आसपास के लोगों ने लहुलुहान ढाबा मालिक को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को अन्य वाहन से रवाना कर बस कोतवाली ले आई। मृतक के पुत्र इंद्रबहादुर की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात चालक व रोडवेज बस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बेहद मिलनसार था रामलखन
चित्रकूट। मुख्यालय से बेडीपुलिया मार्ग पर कई ढाबे संचालित हैं उनमें मेहमान ढाबा की स्थानीय लोगाें में अलग पहचान है। स्थानीय लोगों के अनुसार ढाबा मालिक रामलखन बेहद मिलनसार था और सभी का सम्मान करता था। उसके तीन पुत्र एक पुत्री है।