फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cole gang Bbuli woman shot

बबुली कोल गैंग ने महिला को मारी गोली

Sat, 21 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 21 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cole gang Bbuli woman shot
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
ढाई लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे कालोनी में धावा बोलकर चार रेल कर्मियों की पिटाई कर दी। विरोध पर एक महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को जबलपुर और घायलों को सतना में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे रेलवे के कार्य में ठेकेदार से रंगदारी न मिलने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात डाकू बबुली कोल गैंग के दर्जन भर असलहाधारी सदस्य मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया रेलवे स्टेशन की कालोनी में धावा बोल दिया। कालोनी के एक घर के बाहर चारपाई पर सोए गैंगमैन रामचरित के ससुर पुनूराम उर्फ तुक्का (68) को जगाकर रेल कार्य करा रहे ठेकेदार और मजदूरों का अड्डा पूछा। अनभिज्ञता जताने पर डाकुओं ने असलहों की बट से पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने पर घर में सो रही गैंगमैन की पत्नी विमला पिता को बचाने के लिए दौड़कर बाहर आई और डाकुओं से भिड़ गई।
विज्ञापन


इसी बीच एक डाकू ने उसे गोली मार दी। इसके बाद डाकू हवाई फायरिंग करते हुए कालोनी के कुछ घरों में दरवाजा तोड़कर घुसे। सहायक पीडब्ल्यूआई श्रीपाल पुत्र सीताराम, गेटकीपर नीरज पुत्र बैजनाथ और ट्रैक मैन सत्यभान पुत्र इंद्रलाल को घर से घसीटकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डाकू पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे और ठेकेदार से निर्माण के बदले रंगदारी पहुंचाने को कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही शुक्रवार को तड़के एसपी केके चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व परिजन घायल महिला को ट्रेन से इलाज के लिए सतना ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सतना रेफर किया गया है। घटना की जानकारी होने पर पश्चिम मध्य रेलवे के डीआईएन एके शुक्ला अधिकारियों के साथ टिकरिया स्टेशन पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने बताया कि डाकू बबुली कोल गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed