फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Child Stuck In To Save Old Sister

बड़ी बहन को बचाने में बच्ची डूबी

Sat, 13 May 2017 11:14 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 13 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Child Stuck In To Save Old Sister
MAUT
चित्रकूट।  
विज्ञापन

भैंस लेकर तालाब गई बड़ी बहन को डूबते देख छोटी ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। देखते-देखते दोनों बहनें डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने बड़ी बहन को जिंदा बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद छोटी बहन को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। वो कक्षा दो की छात्रा थी।

शनिवार दोपहर कालूपुर गांव के कछारपुरवा निवासी धनराज पटेल की बड़ी पुत्री कुसुमा (10) छोटी बहन पूनम (7), गांव के वीर सिंह (8) व लवकुश (10) के साथ भैंस को नजदीक के पोखरातालाब लेकर पहुंची थी। जैसे की वह भैंस को पानी से नहलाने लगी तो पैर फिसलने से गिर पडी और डूबने लगी।
विज्ञापन


यह देखते ही वहां मौजूद छोटी बहन बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी। संतुलन न बनने से दोनों बहनें डूबने लगीं तो वीर व लवकुश ने चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसी बीच वहां से गुजर रहे गांव के चिंभी नामक युवक ने तालाब में घुसकर कुसुमा को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसे यह नहीं पता था कि दो बालिकाएं डूब रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। लगभग दस मिनट बाद वहां मौजूद वीर व लवकुश ने बताया कि पूनम भी डूबी है। आनन-फानन में कई लोग तालाब में फिर गए और पूनम को ढूंढकर बाहर निकाल लाए। उसकी हालत बेहद नाजुक हो रही थी। परिजन उसे पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की तो परिजन उसे लेकर गांव लौट आए। घटना से पूरे पुरवा में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed