फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cattle shoots, youth death

मवेशी को लेकर मारपीट, युवक की मौत

Sat, 16 Sep 2017 12:09 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 16 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cattle shoots, youth death
घटना की जानकारी देते मृतक के पिता व अन्य परिजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। शौच क्रिया को निकले युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतक के परिजनों ने मवेशियों को लेकर हुए विवाद में गांव के ही एक युवक पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

थानाक्षेत्र के नोनार निवासी रामविशाल पटेल ने बताया कि गुुरुवार की देर शाम को उसका भाई छोटेलाल (25) पुत्र रामदीन पटेल और अनुरुद्ध पटेल पुत्र बद्री के के बीच मवेशियों को बांधने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अनुरूद्ध ने छोटेलाल को जमकर पीटा। शरीर के कई हिस्से में चोटें आई। घटनास्थल पर उनकी मां गंगुआदेवी के पहुंचते ही छोटेलाल बेहोश हो गया और आरोपी भाग निकला। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ला रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 परिजनों ने बताया कि रात नौ बजे यूपी 100 को फोन किया गया और टीम रात 11 बजे गांव पहुंची थी। थानाध्यक्ष मो.शरीफ खान ने बताया कि आरोपी को फिलहाल पकड़ा तो गया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। दोनों परिवार के बीच पहले भी मवेशी को लेकर विवाद हो चुका है। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed