फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bullet hit the hood fine leg encounter

मुठभेड़ में डाकू ललित के पैर में लगी गोली

Tue, 13 Jun 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bullet hit the hood fine leg encounter
भोगांव में तैनात फोर्स

विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। मप्र क्षेत्र में वारदात कर यूपी के जंगलों की ओर भागकर आए तीस हजार के इनामी डाकू ललित पटेल गैंग की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक घंटे तक घेराबंदी व फायरिंग के बाद डाकू गैंग तो भाग निकला लेकिन पुलिस का दावा है कि सरगना के पैर में गोली लगी है और उसके साथी उसे बचाकर ले गए हैं। आस पास के जंगलों में भागे डाकुओं की तलाश की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मप्र. क्षेत्र में आतंक फैलाए डाकू ललित पटेल गैंग  की मौजूदगी की सूचना पर मडै़यन का पुरवा कोढना पुरवा में पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि डकैत गैंग को दबोचने के लिए तीन टीमों का गठन कर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट बलवंत चौधरी, सीओ सिटी राजेश तिवारी ,चौकी प्रभारी भरतकूप सुजीत कुमार व  चौकी प्रभारी सीतापुर शेषमणि त्रिपाठी को  को  मडै़यन का पुरवा भेजा गया। पुलिस टीम ने ललित गैंग एवं उनके सदस्यों की कोड़न के जंगलों में तीनों तरफ  से घेराबंदी की।  जैसे ही पुलिस टीम तीनों तरफ  से गैंग के नजदीक पहुचीं तो डकैतों ने जंगल में पेड़ों एवं पत्थरों की आड़ लेते हुए पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

     लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रूक-रूककर फायरिंग हुई लेकिन  डाकू गैंग वापस कोल्हुआ जंगल की ओर फायरिंग करता हुआ भाग निकला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि गैंग के सरगना ललित को गोली लगी है। कुछ लोगों ने उसे लंगड़ाकर भागते हुए देखा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि ललित अथवा उसके किसी सदस्य को गोली लगी हो। इसके बाद अब डाकू गैंग की तलाश में लगातार घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट। जंगल में डाकू ललित पटेल गैंग से पुलिस की मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक व एंटी डकैती टीम मौके पर पहुंची। मुठभेड़ स्थल से दो दर्जन खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा गोली लगने की बात पर पुलिस टीम जंगल में खून व अन्य सामग्री की तलाश करती रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल जंगल में कोई खून के निशान नहीं मिले हैं।


मप्र पुलिस दबाव से आया यूपी क्षेत्र
चित्रकूट। गौरतलब है कि तीस हजार के इनामी डाकू ललित पटेल गैंग ने दो दिन पूर्व ही जिले के  सीमावर्ती नयागांव थाने के जुगुलपुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के घर की घेराबंदी कर रंगदारी पहुंचाने की धमकी दी थी। जिसमें आरोप है कि पुलिस सूचना दी गई और पुलिस टीम देरी से आई थी। जिससे  डाकू भाग निकले थे। सतना एसपी मिथलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि लगातार जुगुलपुर से लेकर अनुसूइया के जंगलों में डाकू ललित की तलाश हो रही है। इसी डर से डाकू यूपी क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। इस मुठभेड़ के बाद एमपी बार्डर में कड़ी चौकसी की जाएगी। जुगुलपुर में डाकू के धावा बोलकर धमकी देने के मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। सोमवार को पुलिस टीम गांव गई थी और ग्रामीणों को भयमुक्त होकर रहने को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed