{"_id":"5cddb3d4bdec22076759eea3","slug":"brother-killed-in-murder-of-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ही निकला भाई का हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाई ही निकला भाई का हत्यारोपी
Fri, 17 May 2019 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 12:32 AM IST
सार
पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया हंसिया
विज्ञापन
भाई की हत्या में पकड़ा गया बड़ा भाई पवन यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट। क्र्रशर मिल के ट्रक चालक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जिसमें पुलिस का पहले का अनुमान ही सही निकला। बडे़ भाई ने ही छोटे भाई को भाभी से अवैध संबंध के शक पर हंसिया से वार कर मार दिया था। पुलिस ने निशानदेही पर हंसिया बरामद किया है।
गौरतलब है कि भरतकूप चौकी अंतर्गत गोंडा मोड़ के पास रामराज यादव के मकान की छत पर सो रहे मजदूर संतू उर्फ संतोष कुमार पुत्र नत्थू यादव निवासी गोंडा मरका जिला बांदा के सिर में प्रहार कर हत्या की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर साथ में सो रहे साथी मजदूर अनिल यादव, अरुण यादव तथा सुनील कुशवाहा के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व भरतकूप चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर मृतक संतू की हत्या करने वाले बडे़ भाई पवन पुत्र नत्थू यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक संतू का पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जिसे देख लिया था। तभी से भाई को मारने के मौके की तलाश कर रहा था। 11 मई की रात को अनिल यादव, अरुण यादव तथा सुनील कुशवाहा ने रामराज यादव के घर पर मुर्गा बनाया तथा शराब पीने के बाद छत पर सोने चले गए। वह घर से पत्नी को बिना बताए हंसिया लेकर रात 12 बजे पीछे के रास्ते से आकर खंडहर पडे़ मकान पर चढ़कर छज्जे पर खड़ा होकर छत पर सो रहे भाई संतू के सिर पर वार किया। हंसिये के वार से सिर से खून को निकलता देख पीछे से कूदकर भाग गया। हंसिया को अपने घर में छिपाकर रख दिया। यह बात अपनी पत्नी को भी नहीं बताई। छत पर सो रहे मजदूर अरुण यादव तथा सुनील कुशवाहा काम करने के लिए सूर्यसेन की खदान में चले गये जब अनिल जागा तो उसने संतू को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं जागा। उसके सिर में चोट थी और खून निकला था। तब अनिल ने उसके भाई पवन को फोन कर सूचना दी। बेड़ी पुलिया से गिरफ्तार करते हुए हत्यारोपी भाई की निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया बरामद किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य न मिलने के अभाव में नामजदगी गलत पाई गई।