{"_id":"5921d0794f1c1b3f6a535fc2","slug":"breaking-the-lock-of-sleeping-house-and-carrying-two-lakh-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर का ताला तोड़कर दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर का ताला तोड़कर दो लाख का माल उड़ाया
चित्रकूट
Updated Sun, 21 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में चोरों से रहें सावधान
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख का माल पार कर दिया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के माल ले जाते तस्वीर देखी गई। उसी आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। चोर भागते समय एक खाली सिलेंडर और खराब टीवी सेट मोहल्ले में ही फेंक कर भागे।
मुख्यालय के द्वारिकापुरी निवासी पशु चिकित्सा विभाग के वाहन चालक अशोक कुमार ने बताया कि 20 मई को रिश्तेदारी में शादी होने के कारण पूरा परिवार मऊ पश्चिम पताई गांव गया था। सोमवार को मोहल्ले वालों ने फोन कर बताया कि उसके घर के गेट का ताला टूटा पड़ा है। घर आने पर देखा तो अंदर के कमरों का भी ताला टूटा और सारा सामान बिखरा पड़ा था। यूपी 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आकर आस पास निरीक्षण किया तो एक खाली सिलेंडर व टूटी टीवी सेट पड़ा मिला। घर से लगभग दो लाख की सामग्री गायब मिली।
चोरों ने घर में रखा अनाज, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन के साथ नगदी व जेवरात ले गए। मोहल्ले में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोरों को माल ले जाते देखा गया। कोतवाल मो.शरीफ खान ने बताया कि
विज्ञापन
फु टेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।