फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP and Bharogya in the police station

थाने में भिड़े भाजपाई और दरोगा

Sun, 23 Jul 2017 11:32 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 23 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP and Bharogya in the police station
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पहाड़ी (चित्रकूट)। रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेताओं और दो दरोगा में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। सूचना पर सदर विधायक व पार्टी जिलाध्यक्ष भी थाने पहुंच गए। दोनों दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर सीओ थाने पहुंचे। मामला बिगड़ता देख दोनों दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर भाजपाइयों को शांत कराया। उधर, दोनों दरोगा ने भी भाजपा नेताओं पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी का मेडिकल कराया गया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा के बछरन सेक्टर प्रभारी वीरभान सिंह रविवार की दोपहर अर्जुनपुर के भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश चंद्र पांडेय के साथ पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। वीरभान ने बताया कि 17 जुलाई को पुत्र शुभम सिंह की बाइक से भैंस टकराई गई थी। इससे शुभम घायल हो गया था। उसका इलाहाबाद में इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान बेटे की जेब में रखे दो लाख से रुपये किसी ने निकाल लिए थे। रविवार को वह लूट व दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। दरोगा श्यामसुंदर यादव और लल्लू सिंह भदौरिया ने लूट की घटना लिखने से इंकार कर सिर्फ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने दोनों दरोगा पर पीटने और गालीगलौज का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और भाजपा जिलाध्यक्ष अशेाक जाटव थाने पहुंचे। उधर, सीओ राजापुर सुरेश शर्मा भी थाने पहुंचे। दोनों पक्षों ने बातचीत की गई। दरोगा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दबाव डालकर रिपोर्ट दर्ज करने को कह रहे थे। मना करने पर गालीगलौज की। भाजपा नेताओं ने आरोप को गलत बताते हुए मारपीट की घटना बताई। लगभग दो घंटे तक थाने में भाजपाइयों ने डेरा जमाए रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक के कहने पर दोनों दरोगा के खिलाफ धमकी देने व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर भी भाजपा नेताओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed