{"_id":"5acb9e4d4f1c1be76b8b4a0d","slug":"between-the-brothers-for-the-pumping-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग मशीन के लिए भाइयों के बीच चटकीं लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंपिंग मशीन के लिए भाइयों के बीच चटकीं लाठियां
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
घायल कल्लू। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपिंग मशीन के लिए भाइयों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। घायल युवक ने दो भाइयों पर उसका पंपिंग सेट चोरी करने और भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो भाइयों व उनके पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पहरा निवासी कल्लू प्रसाद पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि जमीन के बंटवारे के बाद वह पंपिंग सेट अपने हिस्से की जमीन पर रखे था। सोमवार सुबह देखा तो उसके भाई रामकेश व ओमप्रकाश ने मशीन को अपने घर के अंदर रख लिया। उन्होंने मशीन मांगी तो भाइयों ने कहा कि उसकी जमीन पर रखी थी इसीलिए उसे ले लिया है। अब नहीं लौटाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच लाठियां चटकने लगीं। इसमें कल्लू के सिर व हाथ में चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर दोनों भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि रामकेश, ओमप्रकाश व उनके पुत्र सुशील और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसके अलावा सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट पर रुपये के लेनदेन को लेकर सगे भाई पंकज व कन्हैया पुत्रगण मोहन के बीच मारपीट हो गई। पंकज ने आरोप लगाया कि उसका भाई नशे का आदी है। सोमवार को नशे के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर उसे पीट दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।