{"_id":"5863ec274f1c1b8840eed790","slug":"arajkttwon-the-temple-statues-thrown-in-the-bushes-police-dhundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्तियां झाड़ियों में फेंकी, पुलिस ने ढ़ूंढी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्तियां झाड़ियों में फेंकी, पुलिस ने ढ़ूंढी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के तरौंहा रोड़ पर स्थित महावीरन मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा मार्ग पर मंदाकिनी घाट किनारे स्थित महावीरन मंदिर की मूर्तियां अराजकतत्वों ने उठाकर झाड़ियों में फेंककर धर्मनगरी का माहौल खराब करने का प्रयास कि या। लेकिन पुलिस अधीक्षक समेत पहुंची पुलिस फोर्स ने मंदिर से कुछ दूर मिली देवी देवताओं की मूर्तियों को यथास्थान रखवाया। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा मार्ग पर मंदाकिनी घाट किनारे स्थित महावीरन मंदिर की ओर नदी स्नान कर पूजन करने पहुंचे लोगों ने देखा कि मंदिर की मूर्तियां गायब हैं। इसकी जानकारी होते ही वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सभासद राजकिशोर श्रीवास्तव, मंदिर की देखरेख करने वाले मनोज कुमार व रवि मिश्रा आदि ने पुलिस सूचना दी। मंदिर से मूर्तियां गायब होने की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह, अपर एसपी अशोक कु मार, सीओ राजेश तिवारी व कोतवाल सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सभी ने स्थानीय लोगाें की मदद से आस पास की छानबीन की तो मंदिर से लगभग 40 मीटर दूर झाड़ियाें में मूर्तियां मिली। सभी ने मूर्तियों को उठवाकर मंदिर में फिर से स्थापित करा दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर मंदिर का टूटा चबूतरा भी बनवाया गया है।
इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में खासा आक्रोश रहा। वहीं मनोज कुमार निवासी कच्ची छावनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।