{"_id":"5b2a92134f1c1bf56e8b9003","slug":"a-fire-made-by-chaos-in-the-home-of-a-vegetable-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":" सब्जी बिक्रेत के घर में अराजकतत्वों ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी बिक्रेत के घर में अराजकतत्वों ने लगाई आग

Updated Wed, 20 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
3
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के नावघाट मोहल्ले में सब्जी विक्रेता के घर में घुसकर अराजकतत्वों ने गालीगलौज व तोड़फोड़ कर तमंचे दिखाकर महिलाओं को धमकाया। महिलाओं ने विरोध किया तो घर में आग लगा दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगाें ने फायरब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
शहर के पुरानी बाजार धुसमैदान के पास स्थित नावघाट मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता सिद्धगोपाल पुत्र रामलाल मंगलवार को अपनी पुत्री का तिलक लेकर इलाहाबाद गया था। घर में महिला सदस्य ही मौजूद थीं। रात लगभग साढ़े नौ बजे तीन युवक तमंचा व डंडा लहराते हुए उसके घर पहुंचे। सब्जी विक्रे ता को पूंछा तो मौजूद महिलाओं ने बताया कि वह घर में नहीं है। इसके बाद तीनों ने गाली गलौज कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पहले बाथरूम के दरवाजे तोडे़, चूल्हा तोड़ा और अंदर घुसकर महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की। सिद्धगोपाल की पत्नी ने विरोध कर सबको भागने को कहा तो आरोपियों ने घर की छत पर आग लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
यह देखकर आसपास के लोग पहुंचे और फायरबिग्रेड को सूचना दी। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस बीच तिलक कार्यक्रम से घर लौटे सब्जी विक्रेता ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तत्काल पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें एक मुख्य आरोपी लोढ़वारा निवासी शिब्बू को दबोच लिया गया है। दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। सब्जी विक्रेता के घर घुसकर तोड़फोड़ व आग लगाने के पीछे कोई पुरानी रंजिश बताई गई है।