फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान महिला को पीटा

मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान महिला को पीटा

Sun, 21 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान महिला को पीटा
मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान महिला को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा बस्ती में शनिवार की रात देवी मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दूसरे पक्ष ने भी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकले। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित कर मूर्ति विसर्जित कराई।

तरौंहा के जयदेवदास अखाड़ा निवासी गायत्री देवी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम उसके घर के सामने से मूर्ति विसर्जित करने के लिए कुछ युवकों की टोली जा रही थी। कुछ महिलाएं घर के बाहर खड़ी थी तो युवकों ने फब्तियां कसनी शुरू दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो चुन्नी, बच्चा व तिक्कीलाल आदि ने उसे गाली देकर पीटना शुरू कर दिया। वह घर के अंदर घुसी तब भी आरोपी अंदर आ गए और उसे पीटने लगे। जानकारी होते ही सीओ रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह मय फोर्स पहुंचे और आरेापियों की तलाश की लेकिन वह भाग चुके थे। महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में देवी मूर्ति का विसर्जन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed