{"_id":"5991da4d4f1c1b08488b4737","slug":"81502730829-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मोबाइल काफी देर तक व्यस्त मिलने पर पति ने फटकार लगाई तो नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। महिला को फांसी लगाता देख परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाये। हालत गंभीर देख उसको इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कबरापुरवा निवासी गुड्डू सूरत में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी चंदनिया अपने मायके सेमरिया गांव में थी। सोमवार को पति ने हालचाल जानने के लिए पत्नी को फोन मिलाया। बताया जाता है कि उसने कई बार फोन मिलाया, हर बार उसका फोन व्यस्त बताता रहा।
इस पर पति ने किसी अन्य के नंबर पर फोन कर पत्नी को बुलाया और जमकर फटकार लगाई। इसके बाद चंदनिया ने कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही दौड़कर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।