फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डकैतों ने फिरौती 50 से घटाकर 20 लाख की

डकैतों ने फिरौती 50 से घटाकर 20 लाख की

Mon, 31 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
डकैतों ने फिरौती 50 से घटाकर 20 लाख की
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

चित्रकूट । अपहरण के 42 घंटे बाद भी सपा नेता के बेटे और रेलवे गेटमैन के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगे हैं। बताया जाता है कि डकैतों ने सोमवार को सपा नेता के परिजनों को दो बार फोन किया। सपा नेता से पहले 50 लाख फिरौती मांग रहे डकैत ने रकम घटाकर 20 लाख कर दी है। अपहृतों के बारे में सुराग न मिलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।

मध्यप्रदेश के सतना से निमंत्रण में शामिल होकर लौट रहे सपा के पूर्व जिला महासचिव मानिकपुर निवासी निर्भय सिंह उर्फ संतू सिंह की कार से शनिवार की रात मारकुंडी थानाक्षेत्र के टिकरिया रेलवे फाटक के पास से डाकू बबुली कोल गैंग ने उनके पुत्र विजय सिंह और रेलवे गेटमैन बलवंत बहादुर का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद दोनोें से 55 लाख की फिरौती मांगी थी। इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है, लेकिन 42 घंटे बाद भी दोनों अपहृतों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस जंगलों में कांबिंग कर डकैतों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। उधर, परेशान परिजन भी दोनों को छुड़ाने की जुगत कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरे जिले में दहशत का माहौल है। बताया जाता है डाकुओं ने सपा नेता के लूटे गए मोबाइल से सोमवार को दो बार फोन किया। डाकुओं ने जल्द रुपयों का इंतजाम करने को कहा।


इतनी बड़ी रकम जुटा पाने में असमर्थता पर डकैतों ने यह भी कहा है कि कम से कम बीस लाख तो पहुंचाना ही पड़ेगा। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि अपहृतों को सकुशल छुड़ाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जंगलों में कांबिग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed