फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   55 thousand prize money launderers arrested

55 हजार का इनामी डाकू गोली पंडित दबोचा गया

Tue, 15 May 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 15 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
55 thousand prize money launderers arrested
डाकू अशोक कुमार त्रिपाठी उर्फ गोली पंडित। - फोटो : amar ujala
डाकू बबुली कोल गैंग के 55 हजार रुपये के इनामी सदस्य अशोक कुमार त्रिपाठी उर्फ गोली पंडित को पुलिस ने मारकुंडी थानाक्षेत्र के डोडा जंगल से मुठभेड़ कर दबोचा है। इसके कब्जे से दो असलहे व कारतूस बरामद हुए हैं। गोली पंडित पर यूपी-एमपी के कई जिले में हत्या, लूट व धमकी देने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 एंटी डकैती टीम के प्रभारी मोहम्मद अकरम की टीम ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मारकुंडी थानाक्षेत्र के डोंडा जंगल में घेराबंदी की। सूचना थी कि डाकू बबुली कोल गैंग के कुछ सदस्य इस ओर आ रहे हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक लोगों को भागते देख रुकने को कहा। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग झोक दी। गोली चलते ही पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की जिससे अन्य डकैत भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस कर्र्मियों ने बांदा जनपद के बिसंडा थाना ग्राम तेंदुआ निवासी अशोक त्रिपाठी को उर्फ गोली पंडित पुत्र चुनवद्दा को दबोच लिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक थर्टी स्प्रिंग रायफल, एक 315 बोर रायफल और तीन कारतूस जिंदा समेत कई खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि  गोली पंडित साढ़े पांच लाख के इनामी बबुली कोल गैंग का सदस्य है। डाकू अशोक त्रिपाठी पर यूपी से 50 हजार  व एमपी से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इस पर बांदा, हमीरपुर, मारंकुडी, बिसंडा कोतवाली कर्वी, मझगवा सतना में चार हत्याओं समेत डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed