{"_id":"5bc4ceeebdec2269637c12ef","slug":"31539624686-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से ट्रैक्टर निकालने से रोका तो कि सान को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से ट्रैक्टर निकालने से रोका तो कि सान को पीटा
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से ट्रैक्टर निकालने से रोका तो कि सान को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। खेत के रास्ते से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर किसान की जमकर पिटाई हुई। घायलावस्था में थाने पहुंचे किसान की तहरीर पर दो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
थानाक्षेत्र के पूरबपताई निवासी हीरालाल पुत्र जगपत ने बताया कि उसके खेत के रास्ते से पड़ोसी का ट्रैैक्टर आएदिन कई बार निकलता था। जिसका कई बार विरोध कर कहा कि इससे उसकी फसल को नुकसान होता है। रविवार दोपहर को फिर ट्रैैक्टर निकाला तो उसे रोककर चालक से कहा कि दूसरे रास्ते से जाए। इसी बात को लेकर ट्रैक्टर मालिक ने दो लोगों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से पीटा। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी तहरीर पर गांव के दो लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अंधविश्वास में महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
मऊ। एक सप्ताह पूर्व थानाक्षेत्र के भिटरिया मंडौर में अचानक चार वर्षीय बालिका की मौत के बाद दो पड़ोसियों के बीच अंधविश्वास फैलाने को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें घायल दूसरे पक्ष की आशा देवी पत्नी दलाल की तहरीर पर पहले पक्ष के सुरेंद्र, उमेश, राजेश व बिफई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्र्ज की गई है। आशा देवी ने बताया कि पड़ोसियों की बालिका अज्ञात कारण के चलते खत्म हो गई थी। जिस पर उसके परिजनों ने अंधविश्वास के चलते उसके घर आकर मारपीट की थी। जिसकी पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गई थी। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि इस मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।