{"_id":"5b3fa80c4f1c1bbc248b4e03","slug":"31530898444-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू महेंद्र पासी का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू महेंद्र पासी का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख के इनामी डाकू महेंद्र पासी उर्फ धोनी के शव का इलाहाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पूर्व महेंद्र की मौत की सूचना पर उसकी चार भाभियों मुन्नी देवी, ध्यानमति, निशा और उर्मिला ने इलाहाबाद जाकर शव की शिनाख्त की।
शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शव में दो गोलियां लगी हैं। इसमें से एक सिर में और दूसरी पेट में लगी हैं। दोनों गोलियां आरपार हो गई थीं। बताया जाता है कि इलाहाबाद के दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
डाकू महेंद्र की शिनाख्त के लिए पहुंची भाभियों ने बताया कि उनके पति बाहर के जिलों मे रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। डाकू के दो भाई दस्यु संरक्षण के मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
डाकू महेंद्र पासी का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार