{"_id":"5cd47bbfbdec22070d45937f","slug":"21557429183-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे भाई ने बहन को यमुना नदी में फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ममेरे भाई ने बहन को यमुना नदी में फेंका, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर के लिए:::
ममेरे भाई ने बहन को यमुना नदी में फेंका, मौत
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शादी में शामिल होने के लिए बाइक से बहन को लेकर ममेरा भाई अपने गांव लाया इसके एक माह बाद उसे यमुना नदी में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह बाद राज खुलने पर पुलिस ने ममेरे भाई को दबोच लिया है। उसने आरोप कबूल कर लिया।
जिले की सीमा से सटे नया गांव मप्र थानाक्षेत्र के रजौला निवासी दादूलाल की 14 साल की बेटी राधा को पहाड़ी थानाक्षेत्र के खेरिया निवासी रामेश्वर प्रसाद का पुत्र अशोक उर्फ चिंता (24) आठ मार्च को बाइक से गांव में चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए ले गया था। अशोक राधा का ममेरा भाई लगता है। शादी के बाद किशोरी खेरिया में अपने ननिहाल में मौसी गुड़िया व चाची रानी देवी के साथ रही। मौसी ने बताया कि 24 अप्रैल को अशोक ने राधा को उसके घर रजौला गांव छोड़ने की बात कहकर चला गया लेकिन वह रजौला नहीं पहुंचा। एक सप्ताह तक परिजन दोनों को तलाशते रहे पुलिस को सूचना भी दी। इसके बाद एक मई को राजापुर थाने से सटे यमुना नदी के उस पार महेवा घाट कौशांबी पुलिस ने नदी से एक किशोरी का शव बरामद किया। कुछ दिनों बाद जब परिजन राधा की तलाश करते हुए महेवा घाट थाने पहुंचे तो कपड़े व फोटो से राधा की शिनाख्त की।
राधा की मौत की जानकारी होते ही पूरे परिवार मेें हड़कंप मच गया। मृतका की मौसी ने बताया कि अशोक अपने ननिहाल बकटा गांव में चोरी से ठहरा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहाड़ी थानाध्यक्ष दीनदयाल ने बताया कि अशोक को दबोच लिया गया है। अशोक ने स्वीकार किया कि उसने राधा को यमुना नदी के पुल में ले जाकर सीधे नदी में फेंक दिया था। उसने जानबूझकर राधा को कौशांबी जिले की सीमा क्षेत्र की तरफ फेंका था ताकि राजापुर या पहाड़ी की पुलिस टीम उसे न ढूंढ सके। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी शादीशुदा है।
विज्ञापन
--------फोटो नंबर- 19- पकड़ा गया हत्यारोपी अशोक कुमार
20- घटना की जानकारी देतीं मृतका की मौसी व चाची।