फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा मनोज हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा मनोज हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी

Sun, 17 Feb 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा मनोज हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी
पुलिस के हत्थे चढ़ा मनोज हत्याकांड का मुख्य आरोपी
विज्ञापन


मानिकपुर। कस्बे के महावीर नगर वार्ड में रहने वाले मनोज कुमार पुत्र सीताराम की हत्या कर शव को कर्वी-मानिकपुर मार्ग में नवीन गल्ला मंडी के पास फेंक दिया था। सूचना पर पुलिस ने नामजद मुकेश पासी ग्राम टिकरा थाना मऊ, दीपक उर्फ राजा पुत्र नारायण निवासी बराछी थाना रैपुरा व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था। पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने में प्रयुक्त अल्टो कार व दो हत्यारोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। घटना का मुख्य आरोपी दीपक फरार चल रहा था। जिसको प्रभारी निरीक्षक केपी दुबे ने टीम के साथ मुखबिर से मिली सूचना के जरिए रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक बीती 10 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे मनोज कुमार मिश्रा का कथित साला अपने इंद्रा नगर स्थित किराए के भवन में बुलाकर अपने अन्य तीन साथियों के साथ रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दिया था। इसके बाद उसके शव को अल्टो कार से कर्वी-मानिकपुर मार्ग पर फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने बताया कि मृतक मनोज की पत्नी बबली मिश्रा से ढाई वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 जनवरी को विवाद हो गया था। जिसके चलते मृतक ने अपना कमरा खाली करवा लिया था। इसी रंजिश के चलते 10 फरवरी को अपने साथियों के साथ हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला शिक्षामित्र के प्रेम-प्रसंग में ही हत्या हुई है। इस संबंध में महिला को पूरी जानकारी थी। जल्द ही उसे भी सबूत जुटाकर आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed