फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत

चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत

Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत

विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चलती ट्रेन से गिरकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र की मौत हो गई। वह मौसी के घर जबलपुर से लौट रहा था। मृतक छात्र जौनपुर जिले का निवासी था। उसका भाई बंगलूरू में एक्साइज इंस्पेक्टर है। जीआरपी ने शिनाख्त कर परिजनों कोे सूचना दी।
जौनपुर जिले के शाहपुर मुंगराबाद धौरहा निवासी उत्कर्ष तिवारी पुत्र जितेंद्र तिवारी कुछ दिन पूर्व अपनी मौसी के घर जबलपुर गया था। बुधवार वह इलाहाबाद लौट रहा था, बरगढ़ रेलवे स्टेशन के आउटर पर चलती ट्रेन से गिर गया। उसका सामान कोच में ही रखा था। कोच में बैठे अन्य यात्रियों ने यह देखकर उसके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी एलर्ट हुई। यात्रियों ने उसका सामान मानिकपुर जीआरपी थाने में जमा करा दिया। जीआरपी मानिकपुर प्रभारी हरीशंकर ने बताया कि बरगढ़ के पास गंभीर अवस्था में उत्कर्ष मिला उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मानिकपुर पहुंचे। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बीए प्रथम वर्ष का छात्र था उत्कर्ष
चित्रकूट। मृतक उत्कर्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई अभिनव तिवारी बंगलूरू में एक्साइज इंस्पेक्टर है। मां आशा गृहणी व पिता व्यापारी हैं। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed