फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   लीकेज सिलिंडर से लगी आग ने चार घर फूंका

लीकेज सिलिंडर से लगी आग ने चार घर फूंका

Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लीकेज सिलिंडर से लगी आग ने चार घर फूंका
लीकेज सिलिंडर से लगी आग ने चार घर जले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया(चित्रकूट)। लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग ने चार घरों की लगभग दस लाख की संपत्ति राख कर दिया। इस दौरान सिलेंडर फट गया। आग बुझाने व गृहस्थी बचाने के प्रयास में तीन ग्रामीण झुलसने के साथ ही चुटहिल हो गए।
बुधवार की रात रामनगर ब्लाक क्षेत्र के खजुरिहा खुर्द निवासी कामता प्रसाद पुत्र रामदेव त्रिपाठी के घर में परिजन गैस सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। लीकेज सिलिंडर से अचानक आग लग गई। जिससे घबराए परिजन चिल्लाते बाहर दौड़े। कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कामता के अलावा आसपास के ननकी पत्नी मोहनलाल, हर्ष नारायण पुत्र हीरालाल व रामप्रताप पुत्र बृजकिशोर के घर तक आग की लपटें पहुंच गईं। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इन घरों के लोग किसी तरह आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान गैस सिलिंडर फट गया। आग बुझाने के साथ ही गृहस्थी बचाने में जुटे गांव के अभय शुक्ला, रामसागर व वीरेंद्र कुमार झुलस गए। कुछ चुटहिल भी हो गए। इन सबका रामनगर अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

आग बुझाने में पूरा गांव रात भर लगा रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गुरुवार की सुबह जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय व समाजसेवी मोनू द्विवेदी आदि ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और इनके भोजन का इंतजाम कराया। इस अगिभनकांड में लगभग दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पहाड़ी(चित्रकूट) के पचोखर गांव में एक किसान के घर के ऊपर से गुजरे बिजली तार से शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। इससे घर की गृहस्थी जल गई। लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पचोखर गांव के नरेंद्र कुमार पुत्र अश्वनी कुमार के घर के ऊपर से बिजली की तार गुजरी हुई है। जिसमें आपस में तार के टकरा जाने से निकली चिंगारी उसके घर की छत पर गिरी और फिर आग लग गई। उस समय घर मेें कोई नहीं था। आग लगने से घर की गृहस्थी जल गई। लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगते ही आस पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरु किया। लगभग दो घंटे के अंदर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान आग वहां खड़े ट्रैक्टर में लग गई थी लेकिन स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण कर ट्रैक्टर जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed