{"_id":"6aecde3fc8535a431900793c","slug":"they-snatched-the-earrings-from-an-elderly-woman-by-tricking-her-into-believing-a-bee-had-landed-on-her-head-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165731-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बुजुर्ग महिला को सिर पर मधुमक्खी बैठने का झांसा देकर झपटीं बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बुजुर्ग महिला को सिर पर मधुमक्खी बैठने का झांसा देकर झपटीं बालियां
Fri, 06 Nov 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
गांव मांडखेड़ी में झपटमारी के बाद जाते बाइक सवार। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मामली गांव में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर धूप सेंक रहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया और फिर सिर पर मधुमक्खी बैठने का झांसा देकर उनकी सोने की बालियां झपट लीं। इसके बाद मांडखेड़ी की तरफ भाग गए। इससे पहले दो नवंबर को भी ससौली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से बालियां झपट ली थीं।
गांव मामली निवासी हरिचंद ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर को वह अपने काम पर गया हुआ था। परिवार की अन्य महिलाएं घर के अंदर थीं। सुबह करीब 11 बजे उसकी 70 वर्षीय मां जगिंद्रो देवी घर के बाहर चारपाई पर बैठकर धूप सेंक रही थीं। उनके कूल्हे में रॉड पड़ी हुई है, जिस कारण वह ठीक से चल-फिर भी नहीं सकतीं।
इस दौरान बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। एक बाइक से उतरकर उसकी मां के पास चारपाई पर बैठ गया। दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा। चारपाई पर बैठे बदमाश ने बुजुर्ग महिला से रास्ते के बारे में पूछना शुरू कर दिया और बातचीत में उलझा लिया। इसी बीच उसने महिला से कहा कि उनके सिर पर मधुमक्खी बैठी है।
विज्ञापन
यह सुनकर जगिंद्रो देवी सिर पर ली हुई चुनरी उतारकर झाड़ने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने दोनों हाथों से उनके कानों की सोने की बालियां झपट लीं। बालियां पुरानी होने के कारण झटके से खुल गईं। महिला कुछ समझ पातीं इससे पहले ही दोनों आरोपी मांडखेड़ी की तरफ भाग गए।
उसने गांव में प्रवीण के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो आरोपी चाहड़ो गांव की तरफ से जाते दिखाई दिए। इसके बाद मांडखेड़ी गांव में लगे कैमरों में भी उनकी बाइक दिखाई दी। मुंडाखेड़ा गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश का चेहरा बिना नकाब के दिखाई दिया। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।