Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intermediate student's body found half-naked in drain, murder suspected

Kanpur News: अर्धनग्न अवस्था में नाले में मिला इंटरमीडिएट के छात्र का शव, हत्या की आशंका

Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Intermediate student's body found half-naked in drain, murder suspected
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के भीरतगांव में बृहस्पतिवार दोपहर को लापता दिव्यांग इंटरमीडिएट छात्र का शव ग्रामीणों ने पानी की टंकी के पास नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। पीठ में चोट के निशान होने पर लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा निवासी योगेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ कुर्सीखेड़ा भीतरगांव में रहते हैं। पत्नी का भतीजा मयंक तिवारी (23) हाथों से दिव्यांग है। वह गांव में दादी उर्मिला तिवारी के साथ रहता था और गोपालपुर तालुका के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाता था। उसके पिता रामबाबू व मां सुनीता व छोटा भाई नोएडा में रहते हैं। बुधवार शाम पांच के करीब भतीजा मयंक गांव में टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसी तलाश की।
विज्ञापन

कुछ पता न चलने पर उसने बृहस्पतिवार सुबह रसूलाबाद थाने में भतीजे के लापता होने की सूचना दी थी। दोपहर तीन बजे के करीब खेतों की ओर गए किसानों ने पानी की टंकी के पास नाले में मयंक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। उसका पैंट व अंडरगारमेंट्स गायब थे और पीठ पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि भतीजे की हत्या कर शव फेंका गया है। परिजन मयंक के माता-पिता के मौके पर आने का इंतजार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed